प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

PM Kisan Karj Mafi Yojana 2020 : पिछले साल प्रधान मंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफी योजना शुरू की थी। जिसका उद्देश्य देश के किसानों को प्रोत्साहन देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना था। अब फिर से सरकार पीएम किसान कर्ज माफी योजना (PM Kisan Karj Mafi Yojana) 2020 को जल्द शुरू करने जा रहे हैं। केंद्र सरकार देश के 26 लाख किसानों के सर से ऋण का बोझ उतारने का विचार कर रहे हैं। देश में अभी भी बहुत से किसान ऐसे है, जो अपना ऋण चुकाने को समर्थ नहीं है। जिस कारण देश में किसानों की आत्महत्या की दर तेजी से बढ़ रही है। इसको रोकने के लिए भारत सरकार कई तरह के प्रयत्न कर रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों ने किसानों के कर्ज माफ़ के लिए बहुत सी योजनायें बनायीं है।

इस लेख में हम आपको प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफी योजना (Pradhan Mantri Farmer Loan Waiver Scheme) से सम्बंधित सभी जानकारी से अवगत करा रह है। इन सूचनाओं में आपको यह योजना कब शुरू होगी, आवेदन फॉर्म कैसे भरे, और कितने तक का ऋण माफ होगा। इसके अलावा इस कर्ज माफी योजना की पात्रता क्या है और आवश्यक दस्तावेजों की सूची आदि। यह सभी जानकारी आपको इस लेख में मिलेगी, कृपया इसके लिए पूरा आर्टिकल ध्यान से पढ़ें।

प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफी योजना की सम्पूर्ण जानकारी

PM Kisan Karj Mafi Yojana Complete Details – इस योजना के तहत केंद्र सरकार किसानों की भलाई के लिए खरीफ़ की फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ाएंगे। यह योजना कृषि और किसानों कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत आएगी, जिसमे लगभग 4 लाख करोड़ रुपये का अतिरिक्ति खर्च आएगा। पीएम किसान कर्ज माफी योजना की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से है:

लोकसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन मोदी जी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा की केंद्र सरकार आने वाले समय में किसान कर्ज माफी योजना का ऐलान कर सकती है। भारत सरकार अनुसार पुरे देश के लगभग 26 लाख से ज्यादा किसानों का बैंक लोन माफ किया जा सकता है।

इस ऋण माफी योजना का कुल खर्च 4 लाख करोड़ के आस-पास होगा, जिसे केंद्र सरकार उठाएगी। इसके अलावा, इस योजना के तहत किसानों द्वारा लिए गए फसल ऋण को पूरी तरह से माफ किया जायेगा। चाहे वो वाणिज्यिक, सहकारी या राष्ट्रीयकृत बैंक से लिया गया ऋण हो।

प्रधानमंत्री किसान कर्ज माफी योजना को फिर से लांच करने का फैसला इसलिए लिया गया। क्योकि देश के तीन प्रमुख प्रदेशों में भाजापा के हार का कारण किसान वोट बैंक ही था। इसी को भुनाने के लिए कांग्रेस ने तीनों प्रदेश के अपने चुनावी घोषणा पत्र में किसान कर्ज माफी योजना की बात रखी। जिस कारण कांग्रेस को इन सभी राज्यों में सरकार बन गयी।