मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान | MP ke national park

मध्य प्रदेश के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान

National Parks in Madhya Pradesh – मध्यप्रदेश भारत में सर्वाधिक राष्ट्रीय उद्यान वाला राज्य है। प्रदेश में कुल 11 राष्ट्रीय उद्यान है जो निम्नलिखित हैं

1. पन्ना राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – पन्ना एवं छतरपुर
  • क्षेत्रफल – लगभग 543 वर्ग किमी
  • स्थापना – सन् 1981
  • इसे 1994 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया।

2. सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – होशंगाबाद
  • क्षेत्रफल – 525 वर्ग किमी
  • स्थापना – सन् 1983
  • सतपुड़ा नेशनल पार्क में कृष्ण मृगों की संख्या अधिक है।
  • सतपुड़ा राष्ट्रीय उद्यान को 1999- 2000 में प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किया गया ।

3. कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – मंडला
  • क्षेत्रफल – 940 वर्ग किमी
  • यह मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा राष्ट्रीय उद्यान हैं,
  • इसे सन् 1933 में अभ्यारण तथा 1955 में नेशनल पार्क बनाया गया था।
  • कान्हा किसली राष्ट्रीय उद्यान को 1974 में बाघ परियोजना ( Tiger Reserve ) में शामिल किया गया।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में बारहसिंगा , चीतल , चिंगार , बाघ , तेंदुआ , भालू आदि जानवर पाए जाते हैं।
  • यहां पर हालो घाटी तथा बंजर घाटी प्रमुख दर्शनीय स्थल हैं।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में वर्ल्ड बैंक ( world bank ) की सहायता से पार्क इंटर प्रीवेंशल योजना चल रही है।

4. ओंकारेश्वर राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – खण्डवा
  • क्षेत्रफल – 293 वर्ग किमी
  • स्थापना – 2004

5. डायनासौर जीवाश्म उद्यान

  • जिला – धार
  • क्षेत्रफल – लगभग 0.897 वर्ग किमी
  • स्थापना – 2010

6. बांधवगढ राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – शहडोल
  • क्षेत्रफल – 437 वर्ग किमी
  • स्थापना – सन् 1968
  • इसे 1993 में बाघ परियोजना में शामिल किया गया था।
  • यहां बाघों का सर्वाधिक घनत्व है।
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में सफेद शेर पायें जाते हैं।
  • यह 32 पहाड़ियों से घिरा हुआ है।

7. फॅासिल जीवाश्म राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – डिंडोरी
  • क्षेत्रफल – लगभग 0.27 वर्ग किमी
  • स्थापना – 1968
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश का सबसे छोटा राष्ट्रीय उद्यान हैं
  • इस उद्यान में पादपों तथा जन्तुओं के जीवाश्म पाए जाते हैं।

8. संजय राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – सीधी
  • क्षेत्रफल – 1981
  • स्थापना – लगभग 467 वर्ग किमी
  • इस राष्ट्रीय उद्यान का कुछ हिस्सा छत्तीसगढ़ राज्य में चला गया है।
  • संजय नेशनल पार्क को भी प्रोजेक्ट टाइगर में शामिल किया जा चुका है।

9. माधव राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – शिवपुरी
  • क्षेत्रफल – लगभग 337 वर्ग किमी
  • स्थापना – 1958
  • इस उद्यान से राष्ट्रीय राजमार्ग 3 आगरा – मुंबई गुजरता है।
  • माधव राष्ट्रीय उद्यान में एक पहाड़ी शिखर पर “जॉर्ज कैसल” नामक एक भव्य भवन बना हुआ है ।

10. पेंच राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – सिवनी – छिन्दवाड़ा तथा महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में
  • क्षेत्रफल – लगभग 293 वर्ग किमी
  • स्थापना – सन् 1975
  • इस राष्ट्रीय उद्यान में मोगली लैंड क्षेत्र तथा वॅाटर राफ्टिंग सुविधा है।
  • पेंच राष्ट्रीय उद्यान का नाम बदलकर इंदिरा प्रियदर्शनी राष्ट्रीय उद्यान कर दिया गया ।
  • 1993 में इसे टाइगर रिजर्व घोषित किया गया।

11. वन विहार राष्ट्रीय उद्यान

  • जिला – भोपाल
  • क्षेत्रफल – 4. 452 वर्ग किमी
  • स्थापना – 1979